मीरां साहिब। किरपिंड गांव के एक परिवार के सदस्य पर हमला करने वाले चार कुख्यात अपराधियों को मीरां साहिब के खौड़ गांव से गिरफ्तार किया है। गत दिनों इन युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर भाग जाने के बाद एसडीपीओ शब्बीर खान की देखरेख में मीरां साहिब थाने में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा के नेतृत्व में इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बलविंदर कुमार उर्फ पांडे निवासी चकरोई आरएस पुरा, जीत राज उर्फ रिंकू निवासी खोड, रूवल कुमार निवासी बहादुर खां मीरां साहिब जसबीर सिंह उर्फ बब्बू निवासी खौड़ के रूप में हुई। मीरां साहिब थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही उनके पास से चार तेज धारदार हथियार और एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।