फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग अपहृत लड़की बरामद, अपहरणकर्ता गंडोह डोडा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने शुक्रवार को डोडा के गंदोह इलाके से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर उसके अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार 31 जनवरी को रामबन के बटली गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन रामबन में शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसकी 15 वर्षीय लड़की परनोते के पास से लापता हो गई है। यह घटना तब हुई जब वे सोमवार को पैदल रामबन की ओर जा रहे थे। आवेदक ने पुष्टि की कि उसकी बेटी का अपहरण किसी अज्ञात व्यक्ति ने किया है।
विज्ञापन

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गंदोह इलाके में लड़की के ठिकाने के बारे में छानबीन की। पुलिस गंडोह पहुंची और अपहृत लड़की को बरामद कर लिया। वहीं, अपहरणकर्ता मंसूर अहमद निवासी धरियोठ गावास तहसील कहारा, डोडा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें