अखनूर। पांच माह पहले रात में एक तस्कर ने आवारा पशु को उठाने का प्रयास किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एसपीओ मिल्खी राम ने उसे रोकने पर का प्रयास किया। तस्करों ने एसपीओ पर हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जांच के उपरांत एक महिंद्रा पिकप जेके 20 ए-1006 का पता लगाया, और एक आरोपी व्यक्ति हामिद मोहम्मद उर्फ छोटू निवासी गांव त्रुता फाल्ला, सुंगल अखनूर को गिरफ्तार किया। उक्त मामले में संलिप्त वाहन को भी जब्त कर लिया है। वाहन तस्करी के चार मामलों में शामिल पाया गया। आरोपी पूर्व में दो मामलों में शामिल पाया गया। उक्त मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। साथ ही उक्त आरोपितों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है। एसडीपीओ वरुण जंडियाल की देखरेख में एसएचओ हिलाल अजहर के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तारी की।