फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सौरव ने जीता सोना

विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता सौरव।
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के सौरव शर्मा ने राज्य स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अरनिया पहुंचते ही उनका परिवार के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। बॉडी बिल्डर सौरव शर्मा ने पहले सांबा में स्वर्ण पदक हासिल किया। अब जम्मू-कश्मीर प्रतियोगिता में राज्य का नाम रोशन किया है। सौरव ने बताया कि आयरन रश जम्मू की तरफ से राज्य स्तर का प्रतियोगिता कराई कई, जिसमें करीब दो सौ युवाओं ने भाग लिया, जिसमें 30 के करीब युवाओं ने प्रतियोगिता में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। बॉर्डर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सौरव शर्मा ने कई साल से शरीर सौष्ठव को लक्ष्य बनाया है। इसके लिए उन्होंने जिम में दिन-रात पसीना बहाकर आज वो मुकाम हासिल किया है, जो प्रत्येक बॉडी बिल्डर का सपना होता है। सौरव की इस लगन व मेहनत को देखते हुए कोच रोहित सैनी ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने कसरत के लिए जरूरी हर सुविधा उपलब्ध कराई, जिसकी बदौलत आज उन्होंने पूरे राज्य में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें