फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर पुलिस ने मुंबई से बरामद किया लापता बच्चा

विज्ञापन
अखनूर पुलिस द्वारा मुंबई से लाया गया किशोर (बीच में)।
विज्ञापन
अखनूर। गांव टांडा कोटली का एक युवक अखनूर में लापता हो गया। उसका नाम वंश कुमार (17) है। पुलिस ने उसे मुंबई से बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एक हफ्ते पूर्व गांव टांडा कोटली निवासी महेंद्र कुमार का पुत्र वंश कुमार अखनूर से लापता हो गया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसडीपीओ वरूण जंडियाल की देखरेख में विशेष टीमों का गठन किया गया। एसएचओ हिलाल अजहर और पीएसआई मनोज कुमार द्वारा सहायता प्रदान की गई। तकनीकी इनपुट के आधार पर और विभिन्न लीडों को जोड़ने के बाद, पीएसआई मनोज के नेतृत्व में एक टीम को दिल्ली में प्रतिनियुक्त किया गया। आगे के इनपुट पर टीम दिल्ली और मध्य प्रदेश के बाद मुंबई के लिए रवाना हुई। जहां से नाबालिग को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि नाबालिग बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए घर से निकला था। बाद में उचित परामर्श के बाद बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें