फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में आतंकियों से भीषण मुठभेड़ , जवान शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर के बोनियार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ अभी भी जारी है। सेना द्वारा बड़े पैमाने पर आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इलाके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


उड़ी सेक्टर के बोनियार में शनिवार को दूसरे दिन भी आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान बड़े पैमाने पर जारी रहा। मुठभेड़ को भीषण होता देख शुक्रवार देर रात अतिरिक्त जवानों को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया जिनमें उच्च नवीनतम प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए कमांडो भी शामिल थे।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक बार फिर आतंकियों और सेना के बीच संपर्क हुआ और कुछ देर के लिए भीषण फायरिंग शुरू हुई, जो दोपहर तक रुक रुक कर जारी रही। सेना के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के अनुसार घटनास्थल से तीन एके-57 राइफल, तीन पिट्ठू और अन्य प्रकार के हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बयान के अनुसार इलाके में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन बड़े पैमाने पर जारी है। फिल्हाल इस मुठभेड़ में 5 आतंकियों के मारे जाने की खबर है जबकि पुष्टि केवल 3 आतंकियों की ही हुई है।
विज्ञापन

शव ले जाने की फिराक में थे आतंकी

वहीं इस मुठभेड़ में 8 सिख रेजिमेंट का एक जवान हरप्रीत सिंह शहीद हुआ है जबकि अन्य एक जवान घायल भी है। सूत्रों द्वारा यह जानकारी भी है कि आतंकियों के 3 शव एलओसी फेंसिंग से करीब 200 मीटर भीतर भारतीय सीमा में पड़े हुए हैं जबकि 2 अन्य शव एलओसी के बिल्कुल करीब है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारी मोर्टार शिलिंग के बीच आतंकियों द्वारा उन 2 शवों को ले जाने की कोशिश की गई लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। गौरतलब है कि जानकारी के अनुसार 7 से 8 आतंकियों के एक दल द्वारा इलाके की सालार पोस्ट के करीब वीरवार देर रात घुसपैठ करने में सफलता प्राप्त की लेकिन शुक्रवार सुबह इलाके में चोटाली गांव के करीब सेना के जवानों को कुछ हरकत देखने को मिली।

इलाके में तैनात सेना के चौकस जवानों द्वारा ललकारा गया और इस बीच भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इसके बाद आतंकियों और सेना के बीच एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें