फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों की तलाश में सेना का सर्च अभियान, सोपोर में आने-जाने के रास्ते किए बंद 

Sun, 27 Feb 2022 03:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की तलाश के लिए सोपोर में अभियान चलाया गया। इस बीच कई लोगों से पूछताछ भी की गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोपोर में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। रविवार को बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के दौरान आने-जाने के रास्ते बंद करने समेत यातायात को कुछ समय के ठप करवाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की गई।

विज्ञापन


संयुक्त दल में सेना की 22 आरआर, सोपोर पुलिस और सीआरपीएफ की 197 बटालियन के जवान मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने फल मंडी सोपोर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान सभी प्रवेश और निकास के रास्तों को सील कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

लोलाब से दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल 

कुपवाड़ा जिले के लोलाब से पुलिस ने दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनकी शिनाख्त लोलाब के टेकीपोरा के राशिद अहमद पीर व शात मुकाम के  गुलाम मोहम्मद शाह के रूप में हुई है। जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन से पोस्टर, फोटो, वीडियो तथा सक्रिय आतंकियों से बातचीत का ब्योरा बरामद किया गया। 

दोनों देश गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही आतंकी संगठन में शामिल होने के प्रयास में थे। इलाके में सक्रिय आतंकियों को मदद पहुंचाने के साथ ही आतंकवाद को जीवित करने की साजिश में लगे हुए थे। सोशल मीडिया पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के प्रसार पर वे सुरक्षा बलों की निगाह में आ गए। 

जमानत पर पत्रकार के रिहा होते ही दूसरे मामले में गिरफ्तारी 

राष्ट्रीय  जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने पत्रकार फहद शाह को शनिवार को जमानत दे दी। पुलिस के अनुसार, पत्रकार आतंकवाद का महिमामंडन करने और फर्जी खबरें फैलाने के तीन मामलों में वांछित था।इन मामलों में कश्मीर पुलिस ने 5 फरवरी को ट्वीट किया था।

विज्ञापन


इसके एक दिन बाद पुलिस ने फहद शाह को आतंकवाद का महिमामंडन करने, फर्जी खबरें फैलाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करने के लिए गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के कुछ ही देर बाद फहद को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें