फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के केरी सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठिए को सेना ने दबोचा, पूछताछ जारी

Tue, 28 Sep 2021 10:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी

सार

एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने उसे तब पकड़ा, जब वह इस पार दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ की निगरानी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को सेना ने मंगलवार को दबोच लिया। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की खुइरट्टा तहसील के एक गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने उसे तब पकड़ा, जब वह इस पार दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ की निगरानी कर रहे हैं।

आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने पुलवामा पुलिस और सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स की सहायता से पुलवामा से 2 ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। पूछताछ से पता चला कि लश्कर कमांडर रियाज सथरगुंड ने उन्हें श्रीनगर के नौहट्टा के राजौरी कदल इलाके में एक ठिकाना बनाने के लिए कहा था। इस पर सीआरपीएफ के साथ तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक घर में बनाए गए ठिकाने का पता चला। हालांकि, वह खाली था। पुलिस ने बताया कि घर के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें