फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: अनंतनाग में सेना को मिले आतंकी मौजूदगी के इनपुट्स, सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 27 Jul 2017 07:18 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के जवानों द्वारा अनंतनाग जिले को कोकरनाग इलाके में आतंकियों की तलाश में कासो चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सेना के जवानों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स मिले थे। इस सूचना के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी के द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया है। 

हालांकि अब तक इस इलाके में आतंकियों के ठिकाने का सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गौरतलब है कि सेना के जवानों को पिछले दिनों अनंतनाग में कई मुठभेड़ों के दौरान कई कुख्यात आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें