फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े ऑपरेशन की तैयारी!: सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर स्थिति का लिया जायजा, दे सकते हैं ये आदेश

Tue, 19 Oct 2021 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सेना प्रमुख ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तमाम जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि नरवणे आतंकियों पर कार्रवाई करने को लेकर कोई बड़ा एक्शन लेने का आदेश दे सकते हैं। वह कश्मीर में होने वाली टारगेट किलिंग को लेकर पुलिस और अन्य एजेंसियों के अफसरों से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। साथ ही नियंत्रण रेखा पर स्थिति का जायजा लिया। सैन्य कमांडरों ने उन्हें वर्तमान स्थिति और चल रहे घुसपैठ विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। नरवणे का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: साहब, हम तो कश्मीर छोड़ जा रहे हैं, पर धर्म को बदनाम होने से बचा लो, हमारा मिनी बिहार सलामत रहे    

पुंछ में नौ सैनिकों की शहादत और आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के बीच सेना प्रमुख एमएम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात की जानकारी ली। यहां उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के जीओसी, उत्तरी कमान के जीओसी समेत अन्य अफसर मौजूद थे। इसके वाद वह नगरोटा सैन्य मुख्यालय पहुंचे। नरवणे ने सैन्य अधिकारियों से कहा है कि पुंछ में घेरे गए आतंकी किसी कीमत पर भागने नहीं चाहिए।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सिर पर बोझ और दिल में दर्द: उस रात कब-क्या और कैसे हुआ? कश्मीर से घर जा रहे लोगों ने बयां किया वो दर्दनाक मंजर    
 

Trending Videos
विज्ञापन

पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया

सूत्रों का कहना है कि पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है। जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरी एहतियात बरतते हुए जल्द खत्म करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें