फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर पाक आर्मी की बढ़ती सक्रियता पर सेना प्रमुख का बयान, बोले- चिंता की कोई बात नहीं

Tue, 13 Aug 2019 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • सभी देश एहतियात के तौर पर तैनाती करते हैं
  • कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत सामान्य
  • हम पहले भी उनसे बिना बंदूक के मिलते थे
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियंत्रण रेखा(एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की बढ़ती सक्रियता को लेकर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ाना चाहते हैं तो यह उनका फैसला है। कहा कि सभी देश एहतियात के तौर पर तैनाती करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इसके बारे में बहुत चिंतित नहीं होना चाहिए। जहां तक सेना और अन्य सेवाओं का सवाल है, हमें हमेशा तैयार रहना होगा।

 
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पैदा हुए हालातों पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर के लोगों के साथ हमारी बातचीत पहले की तरह सामान्य है। हम पहले भी उनसे बिना बंदूक के मिलते थे। साथ ही कहा कि अगर सब ठीक रहता है तो हमारी मुलाकात पहले की तरह ही होगी।
 

जम्मू-कश्मीरः प्रधान सचिव बोले- भव्य तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, चल रहा रिहर्सल
विज्ञापन




इमरान दे चुके हैं गीदड़भभकी
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में संसद के संयुक्त सत्र में कहा था कि भारत में अगर पुलवामा जैसा हमला होता है तो इसके लिए इस्लामाबाद जिम्मेदार नहीं होगा। इमरान के बयान में प्रत्यक्ष तौर पर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा तथा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर्स को प्रशिक्षण शिविर और लॉन्च पैड दोबारा सक्रिय करने के लिए खुली छूट दी गई है। 
विज्ञापन


खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर, जैश और तालिबान के लगभग 150 आतंकी कोटली के निकट फागूश और कुंड शिविरों तथा मुजफ्फराबाद क्षेत्र में शवाई नल्लाह और अब्दुल्ला बिन मसूद शिविरों में इकट्ठे हुए हैं। जैश सरगना मसूद अजहर का भाई इब्राहिम भी पीओके में देखा गया है।


खूबसूरती ऐसी कि नजर न हटे...जी हां, जम्मू का खुशनुमा मौसम किसी को भी दीवाना बना ले, तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें