फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सियासी हवा बदलने लगी ठिकाना! कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका

Tue, 13 Aug 2019 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अविनाश राय खन्ना
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में मंगलवार को जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में विभिन्न दलों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा का दामन थामेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बदलते हालातों में अगर ऐसा होता तो जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के लिए यह तगड़ा झटका हो सकता है।

विज्ञापन


तस्वीर कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगी कि कौन-कौन नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगे। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। नेता अपने लिए सियासी जमीन की तलाश में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुच्छेद 370 के हटने की खुशी जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मनाएगी। पूर्व मंत्री सत शर्मा की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ता अनुच्छेद 370 के हटने का जश्न मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें