फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कश्मीर में प्रॉक्सी वॉर को समर्थन दे रहा है पाक'

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को कहा कि अपने देश के भीतर अपने ही देशवासियों की जानें गंवाने के बावजूद पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध को समर्थन दे रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान से सटी सीमा पर लगातार हलचल से भारत के सामने खतरे और चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में परोक्ष युद्ध को समर्थन दे रहा है जबकि वहां खुद ही आतंकवादी घटनाओं में लगातार जानें जा रही हैं।

आर्मी चीफ ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी हमले पाकिस्तान की हताशा दर्शाते हैं।' उन्होंने कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 110 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि पाकिस्तान की ओर से पिछले साल संघर्ष विराम उल्लंघन के 550 बार मामले सामने आए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विवादास्पद मुद्दे अब भी बरकरार

पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल में संघर्ष विराम के उल्लंघन पर उन्होंने कहा, 'आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा पार करने में कठिनाई हो रही है। इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं।'

जनरल दलबीर सिंह ने कहा, 'पाकिस्तान में आंतकवादी ढांचे अब भी मौजूद हैं।' चीन के बारे में उन्होंने कहा कि विश्वास बहाली के कदम असरदायी रहे हैं लेकिन विवादास्पद मुद्दे अब भी बरकरार हैं।

सेना प्रमुख के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की वजह से जम्मू-कश्मीर के सीमाई इलाकों से 10 हजार से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें