सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को कहा कि अपने देश के भीतर अपने ही देशवासियों की जानें गंवाने के बावजूद पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध को समर्थन दे रहा है।
पाकिस्तान से सटी सीमा पर लगातार हलचल से भारत के सामने खतरे और चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में परोक्ष युद्ध को समर्थन दे रहा है जबकि वहां खुद ही आतंकवादी घटनाओं में लगातार जानें जा रही हैं।
आर्मी चीफ ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में हालिया आतंकी हमले पाकिस्तान की हताशा दर्शाते हैं।' उन्होंने कहा कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 110 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि पाकिस्तान की ओर से पिछले साल संघर्ष विराम उल्लंघन के 550 बार मामले सामने आए।