फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने मनाया ईद का त्योहार

विज्ञापन
नौशेरा में भारतीय सेना ने मनाई बकरीद। संवाद
विज्ञापन
नौशेरा। ईद-उल अजहा हर साल इस्लामिक लूनार कैलेंडर के आखिरी महीने के 10 वें दिन पैगंबर इब्राहिम के बलिदान की याद में मनाया जाता है। यह त्यौहार आज्ञाकारिता, वफादारी और प्रेम के प्रति विश्वास का प्रतीक है। टिथवाल ब्रिगेड के तत्वाधान में 15 राजपूत के द्वारा इस दिन को मनाने के लिए रविवार को ग्राम थटीयाली, जिला राजौरी के स्थानीय लोगों के साथ ईद-उल-अजहा पर एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यूनिट ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करके ईद का त्यौहार मनाया और इसके बाद एक संवाद सत्र का आयोजन किया। इस संवाद सत्र का उद्देश्य लोगों के बीच देशभक्ति, सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्र एकीकरण की भावनाओं को बढ़ावा देना है। भारतीय सेना के द्वारा की गई इस पहल के प्रति आवाम ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें