फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: भारी बारिश में फंसी गर्भवती महिला को सेना ने एयरलिफ्ट कर बचाया, जिला प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 03 Sep 2025 02:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

सांबा जिले के सुम्ब ब्लॉक में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से फंसी एक गर्भवती महिला को सेना ने एयरलिफ्ट कर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन और सेना के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन से महिला की जान बचाई गई, अब उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
भारी बारिश और भूस्खलन में फंसी गर्भवती महिला को सेना ने किया एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों में सड़क संपर्क टूटने से कई गांव जिला मुख्यालय से कट गए हैं। इसी दौरान सुम्ब ब्लॉक के दगेतर गांव से एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, जिसके बाद प्रशासन और भारतीय सेना ने मिलकर एक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण गांव तक रास्ता पूरी तरह बंद था। ऐसे में महिला की जान बचाने के लिए जिला प्रशासन ने सेना से मदद मांगी। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, सेना ने तत्परता दिखाते हुए चॉपर की मदद से महिला को एयरलिफ्ट किया।

रेस्क्यू टीम ने महिला को सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


महिला के पति और परिवारजनों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और भारतीय सेना का आभार जताया। उन्होंने कहा, अगर समय रहते मदद नहीं मिलती, तो हम अपनी पत्नी और बच्चे को खो सकते थे। हम सभी अधिकारियों और जवानों के शुक्र गुजार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें