जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटना के बाद एक और प्राकृतिक आपदा की खबर है। कल घाटी में 4.5 की तीव्रता से भूकंप आया। हालांकि इस भूकंप में किसी हानि की खबर फिलहाल नहीं है।
बताया जा रहा है कि जिस समय बादल फटने की घटना हुई उसी के करीब भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। विकट भौगोलिक संरचना वाला राज्य जम्मू कश्मीर प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से भी संवेदनशील माना जाता है।
बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में शाम 5 बजकर 21 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान बताया जा रहा है।