रियासी। वन विभाग ने शुक्रवार को वन महोत्सव के तहत तहसील के कई स्थानों पर पौधे लगाए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बारिश होने के बाद कई स्थानों पर पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया है। लोगों से भी पौधे लगाने की अपील की। रियासी और पौनी के माड़ी व कुंड खन्यारी में भी पौधे लगाए गए। आने वाले दिनों में कुछ अन्य स्थानों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। संवाद