फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: आंगनबाड़ी कर्मियों ने सांसद जितेंद्र सिंह के घर का घेराव किया, नारेबाजी कर जताया रोष

Tue, 12 Apr 2022 01:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आंगनबाड़ी कर्मियों ने रैली निकालते हुए सांसद जितेंद्र सिंह के घर का घेराव किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए केंद्र शासित प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया और उनकी मांगें पूरी किए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Anganwadi Workers Protest - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंगनबाड़ी वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जम्मू शहर में मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद जितेंद्र सिंह के घर का घेराव किया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें घर से थोड़ी दूर पर ही रोक दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर नारेबाजी करते हुए केंद्र शासित प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया और उनकी मांगें पूरी किए जाने की अपील की।

विज्ञापन


इस दौरान कर्मियों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर अपनी मांगों को उजागर किया। एसोसिएशन का कहना है कि अन्य राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों को अन्य राज्यों में बेहतर सुविधा मिल रही है। लेकिन, जम्मू कश्मीर में उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्हें समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा है और न ही शासन-प्रशासन के अधिकारी उन्हें मिलने का समय दे रहे हैं।

रोशू शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आंगबाड़ी कर्मियों को हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और दिल्ली के मुकाबले में कम वेतन दिया जाता है और यहां प्रदेश का शेयर बहुत ही कम है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रदेश 600 रुपये और केंद्र 4500 रुपये देता है। इस तरह हर महीने आंगबाड़ी कर्मियों 5100 रुपये मिलते हैं। इतना ही नहीं, पिछले सात महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में गुजारा करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें