फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन: जम्मू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग 

Thu, 10 Mar 2022 05:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की प्रधान महजबीन ने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
Anganwadi workers protest jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रेस क्लब जम्मू से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में 10 साल का कार्यकाल पूरा की चुकी कार्यकर्ताओं को स्थायी करने और न्यूनतम वेतन भत्ता देने, रिटायर होने की आयु पर कार्यकर्ता को 5 लाख और हेल्पर को 3 लाख रुपये देने की मांग की। 

विज्ञापन


इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काबिल और अनुभव होने पर आईसीडीसी सुपरवाइजर के पद पर 100 फीसदी पदोन्नित, कार्यकर्ताओं को मिलने वाला मानदेय 20 हजार रुपये और हेल्पर को 10 हजार रुपये देने, हर महीने इस मानदेय को जारी करने, 2018 से लंबित मानेदय को तत्काल जारी करना मुख्य रूप से शामिल है।

आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की प्रधान महजबीन ने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। वह लोग दिनभर अपना कामकाज छोड़कर अपने अपने सेंटर चलाती हैं। लेकिन उनकी कोई कदर नहीं। कई कार्यकर्ता ऐसी हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन इस सेवा में लगा दिया है, लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें