फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag Tarsar Incident: अनंतनाग की तरसर झील में लापता गाइड का शव बरामद, उत्तराखंड के चिकित्सक की तलाश जारी 

Fri, 24 Jun 2022 12:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गांदरबल का गाइड शकील अहमद पर्यटकों के दल को बचाने के दौरान डूब गया था। बताया जाता है कि बुधवार को 11 पर्यटकों सहित 14 व्यक्तियों का एक समूह तरसर झील के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
अनंतनाग की झील में रेस्क्यू करता बचाव दल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरसर झील में बुधवार को लापता हुए दो लोगों में एक गांदरबल निवासी पर्यटक गाइड शकील अहमद का शव वीरवार को लिद्दरवाथ इलाके से बरामद कर लिया गया। उत्तराखंड निवासी पर्यटक डॉ. महेश की तलाश जारी है। बुधवार को 11 पर्यटकों समेत 14 लोगों का एक दल पानी के तेज प्रवाह में अस्थायी पुल से बह गया था।

विज्ञापन


बचाव कर्मियों ने दो को छोड़ कर सभी को बचा लिया था। अधिकारियों ने बताया कि गगनगीर गांदरबल के पर्यटक गाइड शकील अहमद पर्यटकों के दल को बचाने के दौरान डूब गया था। बताया जाता है कि बुधवार को 11 पर्यटकों सहित 14 व्यक्तियों का एक समूह तरसर झील के लिए रवाना हुआ था। 

 

तेज पानी के प्रवाह के कारण एक अस्थायी पुल से बह गया था। पुलिस और एनडीआरएफ को जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली तुरंत प्रशिक्षित बचाव कर्मियों का एक दल मौके पर भेजा गया। दल ने बुधवार शाम तक 11 लोगों को बचा लिया था।
 

जिसमें उत्तराखंड के राजेश रोशन, प्रो. डीवीआरए मुखान कुमैया (बंगलूरू), नैनीताल उत्तराखंड के धमर्, बंगलूरू के जय राम, तमिलनाडु के सुकुमार धंदापानी, विकास कृष्ण, उत्तराखंड के कंचन, पहलगाम के मोहम्मद इशाक लोन पर्यटक गाइड और परवेज अहमद (पोनी वाला) शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें