फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना पीड़ित तीन ने तोड़ा दम, सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1517 पहुंचा 

Tue, 16 Nov 2021 12:22 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोविड से मौतों का ग्राफ बढ़ने लगा है। चौबीस घंटे में प्रदेश में तीन लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें कश्मीर संभाग में दो और एक गांधीनगर जम्मू से 72 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जम्मू कश्मीर में कोविड से मौतों का ग्राफ बढ़नेलगा है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में तीन लोगों ने कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें कश्मीर संभाग में दो और एक गांधीनगर जम्मू से 72 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इस बीच प्रदेश में 108 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें कश्मीर संभाग से 89 मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1517 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


गांधीनगर निवासी बुजुर्ग महिला को कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर गत 23 अक्तूबर को भर्ती किया गया था,लेकिन अन्य शारीरिक समस्याएं होने के कारण सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। जीएमसी में गंभीर मरीजों की भर्ती मामले भी बढ़ने लगे हैं। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 40 संक्रमित मामले मिले, जिनमें अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं।

बारामुला में 19, गांदरबल में 11 संक्रमित मामले मिले। जिला जम्मू में 7 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला रियासी में 6 यात्री संक्रमित मिले हैं। जिला रामबन, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, शोपियां और पुलवामा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। अब तक जम्मू कश्मीर में 4453 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें 2274 मौतें कश्मीर संभाग से हुई हैं। 
विज्ञापन

 
डेंगू का आंकड़ा 1393 पर पहुंचा 
जम्मू। जम्मू कश्मीर में डेंगू का डंक जारी है। सोमवार को 11 नए मामलों के साथ आंकड़ा 1393 तक पहुंच गया। जिला कठुआ में 8 नए मामले मिले हैं और यहां कुल आंकड़ा 248 तक पहुंच गया है। इसी तरह उधमपुर में 3 नए मामलों के साथ कुल मामले 103 और सांबा में 99 पहुंच गए हैं। तापमान में गिरावटके साथ मच्छरों के पनपने की आशंका कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें