फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण को बढ़ने लगी भीड़

Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दो जुलाई को शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक शाखाओं में पंजीकरण के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। मंगलवार दूसरे दिन भी शहर और आसपास की बैंक शाखाओं में भोले के जयघोष के साथ पंजीकरण के लिए यात्री पहुंचे।
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए अस्पतालों में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आगामी चार मार्च को दिल्ली में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।

इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता पर जोर दिया जाएगा। बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ जतिंद्र सिंह का कहना है कि पंजीकरण आंकड़ा संकलन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यात्रा इंतजामों को सुनिश्चित बनाने की कवायद तेज कर दी है।

पंजीकरण से जुड़ी जानकारी को देश के तमाम हिस्सों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड काम करेगा। आगामी बैठक में पंजीकरण बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर सहित देश के अन्य हिस्सों में 432 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा दी गई है। आगामी दिनों में बैंक शाखाओं में पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें