रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद गनेई ने किसानों को राहत देने की बात कही।
कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए गनेई ने कहा कि राज्य सरकार बीमा कवर के तहत विभिन्न फसलों को लाने के लिए विचार कर रही है।
इसके साथ सरकार नवीनतम तकनीकी उपायों के साथ किसानों तक पहुंचने के लिए हर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अधिकारियों के साथ इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया है।
गनेई ने कहा कि हम उन सभी संभावनाओं पर गौर करेंगे जिनके तहत फसलों को बीमा कवर के अंतर्गत लाया जा सके। इसके लिए उन्हें जेके बैंक और बीमा कंपनियों से भी इस बात को लेकर बात करनी होगी।
अधिकारियों को अपने-अपने जिला मुख्यालय पर स्टॉक और अन्य उर्वरकों की उपलब्धता की तैयारियों की समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से सेवा क्षेत्र में खामियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए।