फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: वापस होगा अमरनाथ यात्रा पंजीकरण शुल्क, जानिए आवदेन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी

Sat, 25 Sep 2021 01:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आवेदन के साथ परमिट बैंक में सरेंडर करने पर यात्रा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। पंजीकरण शुल्क व्यक्तिगत तौर पर ही प्रत्येक यात्री को वापस होगा।
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए पंजीकृत यात्रियों को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पंजीकरण शुल्क वापस करने की घोषणा की है। एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2021 की अवधि के दौरान विभिन्न बैंकों पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक और यस बैंक के माध्यम से पंजीकरण शुल्क यात्रियों को लौटाया जाएगा।

विज्ञापन


यात्रा शुल्क को वापस लेने के इच्छुक लोगों से कहा गया है कि वे पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक और यस बैंक की उन शाखाओं से संपर्क करें, जहां से उन्हें यात्रा परमिट जारी हुआ था। आवेदन के साथ परमिट बैंक में सरेंडर करने पर यात्रा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। पंजीकरण शुल्क व्यक्तिगत तौर पर ही प्रत्येक यात्री को वापस होगा। रिफंड केवल इन तीनों बैंकों से ही करवाया जा सकेगा। 

अगले साल के लिए परमिट का भी विकल्प
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पंजीकृत यात्रियों को वर्तमान यात्रा परमिट को अगले वर्ष की यात्रा के लिए वैध करवाने का भी विकल्प दिया है। इस विकल्प को अपनाने वाले यात्री को वर्ष 2022 में होने वाली यात्रा के दौरान संबंधित बैंक शाखा में यात्रा परमिट का फार्म पेश करना होगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश    
विज्ञापन


33 हजार भक्तों ने करवाया था पंजीकरण
श्री अमरनाथ यात्रा को कोरोना संक्रमण की वजह से रद्द कर दिया गया था। वर्ष 2021 की यात्रा रद्द होने तक 33 हजार भक्त पंजीकरण करवा चुके थे। यात्रियों के लिए यात्रा रद्द होने पर बोर्ड ने पवित्र गुफा से सुबह और सांध्य में आरती का लाइव प्रसारण करवाया। वर्चुअल पूजा, हवन और आनलाइन प्रसाद की बुकिंग की गई। करीब 80 लाख लोगों ने बाबा बर्फानी के निशुल्क वर्चुअल दर्शन किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें