अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : बासित जरगर
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा निवासी फैजल का तीन जुलाई को निकाह तय हुआ था, लेकिन अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी होने के कारण वह घर नहीं गए और उन्होंने कैंप में ही रहकर अपना काम जारी रखने का फैसला किया। ड्यूटी के दौरान ही ग्रामीण स्वच्छता, ग्रामीण विकास विभाग और सेवा प्रदाताओं ने निकाह के लिए एक छोटा सा समारोह आयोजित किया। मौके पर मौजूद लोगों के लिए चाय, मिठाई और बिस्कुट की व्यवस्था की गई। काजी ने मोबाइल पर ही निकाह की रस्म पूरी करवाई।