फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra : पहलगाम में पवित्र छड़ी मुबारक की प्रथम धार्मिक अनुष्ठान भूमि-पूजन आज

Sun, 21 Jul 2024 02:57 PM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रविवार को छड़ी मुबारक पहलगाम पहुंची। यहां महंत दीपेंद्र गिरी की देखरेख में भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
छड़ी मुबारक के लिए भूमि पूजन करते हुए - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र छड़ी मुबारक की परम्परागत प्रथम धार्मिक अनुष्ठान भूमि-पूजा रविवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुआ। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच रविवार को छड़ी मुबारक पहलगाम पहुंची। यहां महंत दीपेंद्र गिरी की देखरेख में भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद छड़ी मुबारक को सूर्य मंदिर मट्टन ले जाया गया, जहां दोपहर में विशेष पूजा हुई।

विज्ञापन


पहलगाम पवित्र अमरनाथ जी यात्रा के पारम्परिक रास्ते का पहला पड़ाव है। भगवान शिव की छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी ने कहा, छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी यात्रा 2024 के शुभ अवसर पर परम्परागत प्रथम धार्मिक अनुष्ठान भूमि-पूजन, नवग्रह पूजन, पवित्र छड़ी-पूजन एवं ध्वजारोहण का आयोजन व्यास-पूर्णिमा (21 जुलाई) प्रातः 11 बजे छड़ी विश्राम-स्थल पहलगाम में किया।

पवित्र छड़ी के वार्षिक कार्यक्रम की घोषणा करते हुए महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा कि छड़ी मुबारक को 4 अगस्त को श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और 5 अगस्त को शारिका भवानी मंदिर ले जाया जाएगा। इसके बाद 7 अगस्त को श्रीनगर के श्री अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा में छड़ी स्थापना की रस्में निभाई जाएंगी। 
विज्ञापन


इसके बाद 9 अगस्त को नाग-पंचमी पर श्रीनगर के दशनामी अखाड़ा में छड़ी पूजन के बाद वे पवित्र छड़ी को 14 और 15 अगस्त को पहलगाम, 16 अगस्त को चंदनवाड़ी, 17 अगस्त को शेषनाग और 18 अगस्त को पंचतरणी में रात्रि विश्राम के बाद श्री अमरनाथ गुफा मंदिर ले जाएंगे, जहां वे 19 अगस्त को पड़ने वाली श्रावण पूर्णिमा पर पूजन और दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें