बालटाल मार्ग पर घायल अमरनाथ यात्री को अस्पताल ले जाते सुरक्षाबल
- फोटो : पीआरओ
बालटाल आधार शिविर के पास अमरनाथ यात्री गहरी खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गया। सेना और माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) के जवानों ने बचाव अभियान चलाकर यात्री की जान बचा ली। घायल यात्री को हेलिकॉप्टर से बरारीमर्ग हेलीपैड से अस्पताल रवाना किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के अकोला जिले का यात्री घोड़े पर सवार था। इसी दौरान बालटाल ट्रैक पर बरारीमर्ग में घोड़ा संतुलन खो बैठा और 100 फीट नीचे गिर गया। सेना और एमआरटी ने बचाव अभियान शुरू किया।
बरारीमर्ग शिविर स्थित सेना की चिकित्सा सहायता चौकी पहुंचाया। यात्री के सिर पर गंभीर चोट आई है और छाती में फ्रैक्चर है। गौरतलब है कि सेना, एमआरटी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आदि बचाव दल सोनमर्ग और पहलगाम के दोनों रास्तों पर तैनात किए गए हैं।
ताकि अगर कोई हादसा होता है तो वो तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्री की जान बचा सकें। इन सबके लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है।