अमर उजाला
Mon, 4 July 2022
अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। चार दिन में ही 40233 यात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई है। ह्दयगति रुकने से तीन यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, चंदनवाड़ी से शेषनाग मार्ग में श्रद्धालु वीरेंद्र गुप्ता लापता हैं।
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के साथ ही करीब 200 आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। इसके लिए एलओसी के पार 12 से ज्यादा आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय हो गए हैं।
सेना और बीएसएफ ने एलओसी पर निगरानी बढ़ा दी है। पुराने रास्तों पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर की वजह से सुरंगों और नदी के किनारों से घुसपैठ के नये रास्ते तलाशे जा रहे हैं।
इसी बीच रविवार को सांबा जिले में 12 मिनट तक 500 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए एक ड्रोन को देखा गया था। हालांकि वह वापस पाकिस्तान की तरफ उड़ गया।
दूसरी ओर, इन सब के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब भी जारी है।
जोधपुर की शान है उम्मेद भवन पैलेस