फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने की पीडीपी को समर्थन देने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में चुनावी नतीजे आने से पहले ही नई सरकार के लिए सियासी गठबंधन की कोशिशें तेज हो गई हैं। अभी सभी सीटों के नतीजे आए भी नहीं हैं कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पीडीपी को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। आजाद ने कहा, अब पीडीपी को तय करना है कि वह किसके साथ जाना चाहती है।
विज्ञापन


अब तक यही कयास लगाए जा रहे थे कि स्पष्ट बहुमत न मिलने की अवस्था में सरकार कैसे बनेगी। हालांकि कांग्रेस द्वारा समर्थन देने की पहल के बाद अब तक पीडीपी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। पीडीपी अभी सभी नतीजों के आने तक चुप्पी साधे हुए है। बता दें पीडीपी और भाजपा ने काफी अच्छी बढ़त बनाई हुई है।

चुनाव के रुझानों को देखते हुए पीडीपी प्रवक्ता नईम अख्तर ने कहा कि अभी भविष्यवाणी करने का समय नहीं है, नतीजे आने तक का इंतजार करना होगा। हमें ध्यान रखना चाहिए कि लोगों ने कांग्रेस और नेकां के खिलाफ वोट किया है और राज्य में नई ताकतें उभर कर सामने आई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पीडीपी की ओर से कहा गया था कि सरकार बनाने के मुद्दे पर पार्टी जल्दबाजी नहीं करना चाहती। इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है कि सरकार बनाने के लिए भाजपा का सहयोग लिया जा सकता है। चुनावी नतीजों के बाद पीडीपी के इस रुख में बदलाव आने की संभावना है।

भाजपा के नया चेहरा बन सकते हैं ज‌ितेंद्र स‌िंह

सोशल एक्ट‌िव‌िस्ट अशोक कुमार का कहना है क‌ि, मेरे ह‌िसाब से भाजपा के डा. ज‌ितेंद्र स‌िंह राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते है। धारा 370 महत्वपूर्ण है लेक‌िन जम्मू-कश्मीर एक राज्य है और यहां के लोगों को विकास की जरूरत है। लोग आतंकवाद से त्रस्त हैं और शांत‌िपूर्ण ज‌िन्दगी की चाहते हैं। वहीं, भाजपा के केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है क‌ि 'हम रियासत में इतिहास रचने जा रहे हैं।

मिशन 44 प्लस के लिए जी तोड़ मेहनत कर चुकी भाजपा को अगर स्पष्ट बहुमत नहीं म‌िलता है तो उसे छोटे दलों का सहारा लेना पड़ सकता है। नेशनल कांफ्रेंस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। नेकां क‌िस पार्टी के साथ जाएगी अभी साफ नहीं है लेक‌िन इतना तो है क‌ि नेकां और कांग्रेस म‌िलकर सरकार बनाने की स्थ‌ित‌ि में नहीं हैं।
विज्ञापन

क‌िस करवट बैठेगा ऊंट कहना मुश्क‌िल

चुनावों के बाद आए एग्ज‌िट पोल गलत नजर होते द‌िख रहे हैं। पोल्स में कहा गया था क‌ि कांग्रेस को 4-8 सीटे ही म‌िलेगी लेक‌िन ताजा रुझानों के ह‌िसाब से कांग्रेस की 10 से अध‌िक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन पोल्स कांग्रेस नेता गुलाम नबीं आजाद ने हमला बोलते हु‌ए कहा क‌ि 'कहा जा रहा था क‌ि भाजपा और पीडीपी राज्य में कांग्रेस का सफाया कर देगी, लेक‌िन ऐसा होता नहीं द‌िख रहा है।'

पीडीपी नेता त्रिलोचन स‌िंह बाजवा का कहना है क‌ि रुझानों में पीडीपी ट्रेंड कर रही है। क‌िसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं म‌िलने जा रहा है, पार्टी क‌िसी अन्य पार्टी के साथ म‌िलकर ही सरकार बनाएगी।

नेशनल कांफ्रेस के रतनलाल गुप्ता ने रुझानों के देखते हुए कहा क‌ि 'राज्य में सरकार के बनाने में नेशनल कांफ्रेस अहम रोल अदा करेगी।' लेक‌िन अभी तक कोई भी पार्टी यह बताने की स्थ‌ित‌ि में नहीं है क‌ि ऊंट क‌िस करवट बैठेगा और कौन की पार्टी क‌िस के सहयोग से जम्मू कश्मीर में सरकार बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें