फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कही राजनीति से प्रेरित तो कहीं रंजिशन हमले

Sun, 21 Dec 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास इलाकों में शनिवार तथा रविवार के बीच अलग-अलग जगह पर विवाद हुए, जिसमें पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों की पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर मारपीट के केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल इन मामलों में अभी तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले मामले में अखनूर में शनिवार को इलाके में विवाद के चलते पुलिस स्टेशन अखनूर ने भाजपा वर्करों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को रियासत में जम्मू कश्मीर के पांचवें चरण का मतदान था, जिसके चलते एक भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने अपने आठ से दस साथियों के साथ मिलकर बेवजह हंगामा किया, जिस कारण पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


एक अन्य झगड़ा बिश्नाह में हुआ। यहां पुलिस ने बिश्नाह निवासी राजन शर्मा की शिकायत पर इलाके में रहने वाले चार अन्य लोगों के खिलाफ पर्चा लगाया है।

जानकारी के मुताबिक राजन शर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इलाके में रहने वाला सुमित शर्मा उनके साथ रंजिश रखता है, जिस कारण उसने मौका पर पाकर अपने साथियों के साथ मारपीट की है। पुलिस ने सुमित सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें