फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की बाजरा और तिलहन की बुआई में जुटे किसान

विज्ञापन
खेत की बुहाई करता किसान
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। कंडी क्षेत्र के किसानों के चेहरे शनिवार को हुई बारिश से खिल उठे हैं। किसान मक्की, बाजरा, तिलहन, मास, चना की फसल बीजने में जूट गए हैं। बारिश न होने को लेकर इन फसलों की बुआई में देरी हो रही थी, जिसके चलते किसानों को चिंता हो रही थी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि समय पर बारिश हो गई है, जिसमें कंडी क्षेत्र में जमीन में नमी आ गई है। अब बुआई करने के बाद फसलों को लगाना शुरू कर दिया जाएगा। इसके उपरांत अगर एक बारिश और समय पर हो जाती है, तो इस बार फसलों की पैदावार बंपर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मवेशियों के चारे के लिए भी फसल लगा दी गई है, जिसमें चरी, बाजरा इत्यादि फसलें सम्मिलित हैं। कुल मिलाकर यह बारिश कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए रामबाण सिद्ध हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें