फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की पनीरी, फसल व पशु चारे पर सूखे का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ । बारिश न होने से धान की पनीरी, अगेती लगी धान की फसल व पशु चारे पर सूखे का साया पड़ गया है। बारिश न होने से धान की रोपाई के कार्य में जुटे किसान सिंचाई जल की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

नहरों में भी पर्याप्त पानी नहीं आ रहा व बिजली की अनियमित कटौती कम वोल्टेज के कारण पंपसेट भी सही तरीके से नहीं चल पा रहे। किसान मदनलाल, रमेश लाल, सुखदेव, बलदेव आदि ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के कुछ किसानों ने पंप सेटों के माध्यम से धान की अगेती रोपाई की थी। बारिश न होने व नहरों में पर्याप्त पानी न आने व पंपसेट भी सही तरीके से न चल पाने के कारण धान की रोपाई का कार्य भी आगे नहीं बढ़ पा रहा। किसान दिन-रात भगवान से बारिश के लिए दुआ मांग रहे हैं। बता दें कि धान उत्पादक ज्यादातर किसान सावन माह में बरसात शुरू होने पर ही धान की रोपाई करते हैं। कुछ किसानों ने अगेती धान की रोपाई की थी पर अब फसल को सिंचाई जल नहीं मिल पा रहा। धान की पनीरी, फसल व पशु चारे पर सूखे का साया पड़ गया है। व सिंचाई जल की किल्लत से जूझ रहे किसान दिन-रात भगवान से दुआएं मांग रहे हैं। बारिश होने पर ही अब धान की रोपाई का कार्य आगे बढ़ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें