फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र बीरपुर में भी लहलहा रही है बासमती की फसल

विज्ञापन
कंडी क्षेत्र में लहलहाती फसल को देखता किसान।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के ऊपरी कंडी क्षेत्र बीरपुर में किसान गौतम सिंह ने अपने खेत में इस बार लगभग 4 कनाल बासमती की फसल लगाई है। जो अच्छी तरह से लहलहा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि धान की फसल जिसे भरपूर मात्रा में पानी चाहिए और समतल इलाकों में ज्यादातर लगाई जाती है। कंडी क्षेत्र में धान की फसल लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकते, लेकिन इस कहावत को किसान गौतम सिंह ने गलत साबित कर दिया है। कंडी क्षेत्र बीरपुर में धान की फसल की खेती कर साबित कर दिया है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। गौतम सिंह ने बताया कि उनके पास 70 से 80 कनाल का फॉर्म हाउस है। इनमें वह बागवानी सब्जी और अन्य प्रकार की फसल उगाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने बासमती की फसल लगाई। जब फसल लगाने की पहल की तो उनके काफी बाधाएं आईं। उन्होंने बताया कि धान लगाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। यह पथरीला क्षेत्र है, जिससे धान लगाने में काफी परेशानी होती है। तभी उन्होंने खेत की बुआई बारीकी से की। खेत को इतना समतल बनाया कि उसमें बासमती की फसल लग पाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पानी की मात्रा को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने फार्म हाउस में दो पंपसेट लगा रखे हैं। जिनसे धान की फसल को पानी की आपूर्ति की जा सकती थी। उन्होंने बताया कि फार्म हाउस में 4 कनाल के करीब धान की पनीरी को लगाई। शुरू में विश्वास नहीं था कि इस पथरीली जगह पर धान की फसल हो पाएगी, लेकिन जैसे-जैसे वह फसल का रखरखाव अच्छे तरीके से करते गए तो उसी तरीके से बासमती की फसल उभरकर अब खेतों में लहरा रही है। उन्होंने अनुमान लगाया कि उसकी पैदावार भी अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि अगर फसल की पैदावार अच्छी हुई तो वह आगे से अपने फॉर्म हाउस में धान की फसल को ज्यादा मात्रा में लगाया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें