फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की 15 कनाल भूमि पर लगाए नीबू के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बागबानी विभाग की ओर से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बागबानी के क्षेत्र में आगे आने के लिए पहल की है। सरकार के बागबानी सप्ताह के चलते बागबानी विभाग अब किसानों के पास पहुंच कर उन्हें आय बढ़ाने के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी संदर्भ में शनिवार को दियानी पंचायत में बागबानी विभाग की ओर से शिविर लगाकर जहां किसानों को जागरूक किया गया। किसान गिरदारी लाल पाधा की 15 कनाल भूमि पर नीबू के 300 पौधे भी लगाए। सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने बताया कि दियानी पंचायत में बागबानी विभाग की ओर से किसानों को आय बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पहले भी एक किसान को फलदार पौधे दिए अब एक अन्य किसान को नीबू के पौधे देकर उन्हें आय बढ़ाने की शुरूआत की है। इस अवसर पर अमित पाधा व राहुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें