सांबा। कोरोना संक्रमितों के मामलों में आई कमी से आम लोग भी बेपरवाह होते जा रहे हैं। बाजारों में लोगों द्वारा मास्क का इस्तेमाल नहीं किए जाने व कोविड-19 के एसओपी का उल्लंघन किया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन की टीमें जिले में एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी संदर्भ में सांबा पुलिस ने शनिवार को जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान में 100 व्यक्तियों के चालान किए। उन पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया। एसएसपी के अनुसार कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करने वाले 100 लोगों के खिलाफ पुलिस व जिला प्रशासन ने चालान किए हैं। जिन्होंने मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन नहीं करने व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए चालान किए।