फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में आई जम्मू कशमीर किसान तहरीक

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक कमेटी के प्रधान कामरेड किशोर कुमार बुधवार को मीरां साहिब क्षेत्र में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग की कि जिन किसानों की धान की फसल ओले गिरने से नष्ट हुई है। उनको प्रति कनाल छह हजार रुपया मुआवजा मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान गांव कृष्णा नगर से रोष रैली निकालकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ओले व बारिश से किसानों की खराब हुई धान का शीघ्र मुआवजा मुहैया कराने की मांग की। बाद में किसानों की मांगों का ज्ञापनपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। कामरेड किशोर कुमार ने कहा कि गत दिवस हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है और किसान कर्जे के नीचे आ गए हैं। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द सर्वे करा कर किसानों को प्रति कनाल छह हजार रुपये प्रति कनाल मुआवजा मुहैया कराया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों के बैंक से ऋण लिया होना चाहिए। किसानों को दोहरी मार सहने बिजली बिल माफ होने के साथ-साथ किसानों को बिजली मुफ्त दी जाए। उन्होंने कहा कि किसान आने वाले दिनों में अपनी गेहूं की फसल लगा सके इसके लिए किसानों को सब्सिडी पर खाद एवं बीज के साथ-साथ डीजल भी मिलना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आय दो गुणा किए जाने के लिए कहा जाता है। लेकिन हालात यह हैं कि सरकार की तरफ से खेत में खड़ी फसलों का बीमा तक नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि सरकार की करनी व कथनी में अंतर है। किसानों को परिवार का खर्च चला पाना मुश्किल बना होने पर उनकी दिक्कतों का समाधान किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि किसानों की मांग को उच्चधिकारियों तक पहुंचाएं ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर बाबा राम, मास्टर वरीता राम, तिलक राज, सुरेश चौधरी,, रमेश लाल सहित अन्य किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें