कृषि विभाग की लॉ एनफोर्समेंट की टीम बीज खाद पेस्टिसाइड दवाइयों की दुकानों पर जांच करते हुए
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। कृषि विभाग की लॉ एनफोर्समेंट टीम ने बुधवार को पेस्टिसाइड दवा, बीच, खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। इस टीम का नेतृत्व लॉ एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने किया। इस दौरान की दुकानों से नमूने भरे।
टीम ने सलैड सीमावर्ती गांव अरनिया, आरएस पुरा में बीज विक्रेता, खाद विक्रेता, पेस्टिसाइड दवाइयों के विक्रेता की दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान छह के करीब दुकानदारों के यहां से बीज और पेस्टिसाइड दवाइयों के सैंपल उठाए, ताकि उनकी गुणवत्ता की जांच लेबोरेटरी में हो सके। इस मौके पर कुछ दुकानदारों के लाइसेंस भी जांचे। जिन दुकानदारों ने लाइसेंस रीन्यू नहीं कराया था उन्हें नोटिस देकर जल्द से जल्द रीन्यू कराने के निर्देश दिए।
कश्मीरा सिंह ने बताया कि डायरेक्टर लॉ एनफोर्समेंट वीके चंदन और एडी एलई रोशनलाल के निर्देश के बाद हम कृषि डीलरों के यहां कार्रवाई कर रहे हैं। अगर कहीं कम गुणवत्ता के बीज या प्रतिबंधित पेस्टिसाइड दवाइयां उच्च क्वालिटी का खाद किसानों को दिया जा रहा है। तो उसे रोकने के लिए या उन पर कार्रवाई के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है । यह पूरे जिला में की जा रही है। जो भी दुकानदार दोषी पाया जा रहा है, उस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो रही है।