उन्नत बीजों के लिए अमूमन परेशान रहने वाले किसानों को अपने ही खेत में बीज तैयार करने के गुर सिखाए जा रहे हैं।
हीरानगर सब डिवीजन के जांडी गांव में सीड विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने उन्नत बीज तैयार करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से किसानों को अवगत करवाया।
कृषि विज्ञान केंद्र से एमएसएस एग्रोनॉमी डॉ. एपी सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता किसानों को बीज तैयार करने के क्रम और विधियों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों को उन्नत बीजों की आपूर्ति की जाती है लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है।
ऐसे में यदि किसान अपने खेतों में ही गेहूं सहित तिलहन फसलों के उन्नत बीज तैयार करें, तो वह तकनीकी रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
शिविर के आयोजक कृषि विभाग की एसडीओ दियालाचक सुरेष्टा अंदोत्रा ने किसानों को दी जाने वाले रियायतों और
तकनीकी मदद संबंधी विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक होकर विभाग की हर संभव सेवाएं लेनी चाहिए। इस अवसर पर सुरिंदर कपाही, आरएस जंवाल, डॉ कनिका पगोच, रविंदर रैणा, बृजमोहन, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।