फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कास्ट में किसान मेला 7 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शेर-ए-कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय स्कास्ट में होने वाले किसान मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 7 मार्च से इसका आयोजन होगा। मेले का उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। मेले में 20 हजार किसानों के हिस्सा लेने की उम्मीद है, जबकि विभिन्न विभागों और उन्नत किसानों के 200 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। देश के अन्य राज्यों के किसान भी इस मेले में शामिल होंगे।
विज्ञापन

वर्चुअल मोड से किसानों को इस मेले से जोड़ा जाएगा। मेले में आने वाले किसानों को खेतीबाड़ी से जुुड़ी आधुनिक तकनीक और उन्नत किसानी की जानकारी दी जाएगी। कई सरकारी विभाग अपने-अपने स्तर पर किसानों को जागरूक करेंगे। मेेले में माल-मवेशियों के लिए लाइव स्टाक शो होगा और इसमें मवेशी दर्शाए जाएंगे।
किसानों को बीज, खेती के उपकरण आदि की जानकारी दी जाएगी। कीचन गार्डन, छत के गार्डन, ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के आयोजन और फलावर शो भी होंगे। हर साल विवि द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। मेले में सरकारी विभागों की ओर से किसानों को अनेकों प्रकार की जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें