फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा को रामगढ़ के साथ जोड़ने पर परिसीमन आयोग के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। राजपुरा तहसील को रामगढ़ विधानसभा से जोड़ने के विरोध में स्थानीय लोगों ने परिसीमन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई सरपंच सुरेश बसोत्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट केंद्र सरकार ने अपने उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर बनाई है। जो तहसील राजपुरा के लोगों को गंवारा नहीं है।
विज्ञापन

अगर परिसीमन आयोग ने शीघ्र अपनी रिपोर्ट को दुरुस्त नहीं किया तो लोग सड़कों पर आने को विवश हो जाएंगे। वही आगामी चुनाव में मतदान का भी बहिष्कार कर देंगे। उन्होंने कहा कि राजपुरा पहले हीरानगर साथ रहकर कई साल आरक्षण का दंश झेल चुके हैं, लेकिन अब फिर राजपुरा को एक तो रामगढ़ के साथ जोड़ रहे हैं और सीट भी आरक्षित है।
प्रदर्शन में सरपंच देविंद्र सिंह, विनय शर्मा, रामपाल शर्मा, महेश कुमार शर्मा, कमल किशोर महता, सरपंच दर्शन चौधरी, डॉ. सुंदर सिंह, राम, सुभाष कुमार, पवन कुमार, दिलीप कुमार सरपंच चंद्रशेखर और अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें