सांबा जिले के ब्लॉक सुंब के पटयारी पंचायत के वार्ड दो में दो सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इसको लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन से वार्ड-2 के लोग अंधेरे में हैं। उनके ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब हैं। अभी तक उनके घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं दी जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उन्हें बिजली मुहैया नहीं कराई गई तो वह उग्र प्रदर्शन करने वर विवश हो जाएंगे।