फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोर: शराब की दुकान खोले जाने का विरोध, डीसी जम्मू की गाड़ी के आगे लेट गए प्रदर्शनकारी

Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लोगों का क्रोध नहीं थमा तो उपायुक्त जम्मू लवलीन लवासा ने गाड़ी के अंदर से ही लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर आपको मंजूर नहीं तो दुकान नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिश्नाह ब्लॉक दिवस में समस्याएं सुनने पहुंचे उपायुक्त जम्मू का सरोर के लोगों ने विरोध स्वरूप घेराव किया। इस दौरान गांव में खुल रही शराब की दुकान का विरोध किया। साथ ही नारेबाजी भी की। ग्रामीण कई दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि गांव में शराब की दुकान नहीं खोली जानी चाहिए। उसी को लेकर बुधवार को सरोर और खेरी पंचायत के लोग रत्नाल सरोर मार्ग बंद करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। तभी ग्रामीणों को पता चला कि बिश्नाह में ब्लॉक दिवस है। उसमें उपायुक्त लवलीन लवासा आ रही हैं। ग्रामीणों ने अपनी गाड़ियां निकालीं और ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। वहां धरना प्रदर्शन करने लगे। सरोर अपर के सरपंच विनोद सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन पर पहले तो ग्रामीण बीडीओ ब्लॉक कार्यालय के बाहर बैठ गए, लेकिन वहां मौजूद एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल, तहसीलदार सोहनलाल राना ने लोगों को समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। ग्रामीण और भड़क गए और रोष प्रदर्शन करने लगे।
 

 

लोगों से बात करने के बजाय उपायुक्त गाड़ी में बैठ कर जाने लगीं। प्रदर्शनकारी गाड़ी के आगे लेट गए और बाकी लोगों ने गाड़ी का घेराव करते हुए उपायुक्त को आधा घंटा रोके रखा। जब लोगों का क्रोध नहीं थमा तो उपायुक्त जम्मू लवलीन लवासा ने गाड़ी के अंदर से ही लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर आपको मंजूर नहीं तो दुकान नहीं खोली जाएगी। उसके उपरांत किसी तरह गाड़ी निकल पाई। गोपाल सिंह ने कहा कि पहले ही बिश्नाह क्षेत्र, सरोर क्षेत्र में कई युवाओं की नशे से मौत हो चुकी है। ऊपर से हमारे गांव में एक नई शराब की दुकान खोली जा रही है। जो युवाओं को निगल जाएगी। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि शराब की नई दुकान को बंद किया जाए।

विज्ञापन

दूसरी तरफ दुकान बिश्नाह के गांव खैरी में खुल रही है। वहां के सरपंच विजय सैनी ने कहा कि यह मंदिरों का शहर है, लेकिन आपने शराब का शहर बना दिया है। हमारी रियासत के युवाओं को नशा निगल रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पंच-सरपंच एसोसिएशन के सदस्य जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार शर्मा, सुरजीत सिंह, सुदेस कुमारी, भगवान दास सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें