शराब की दुकान खोले जाने का विरोध करते लोग।
- फोटो : RSPURA
शराब की दुकान खोले जाने का विरोध
बिश्नाह। क्षेत्र के सरोर गांव में लोग शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्हाेंने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में सरोर पंचायत के दोनों सरपंचों और पंचों ने स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन से दुकान को बंद रखने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे गांव का माहौल बिगड़ेगा। अर्बन फार्म के सामने खुल रही इस दुकान को लोगों ने नहीं खुलने दिया और प्रशासन को चेतावनी दी कि वह इसको नहीं खुलने देंगे। सरपंच विनोद सिंह, गोपाल सिंह ने की अगुवाई में स्थानीय लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। संवाद