ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन करते पंच सरपंच ।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में सरपंच पंच एसोसिएशन ने राज्य प्रशासन के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर उन्हें चेताया कि अगर उन्हें मनरेगा की राशि और अन्य मुद्दों पर जल्दी आश्वासन नहीं मिला तो वह 22 अप्रैल को बड़ी ब्राह्मणा में नेशनल हाईवे को बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच पंच एसोसिएशन के उपप्रधान सरपंच जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस विषय पर जम्मू डीसी, डिवकॉम और उपराज्यपाल से भी भेंट कर चुके हैं। परंतु उन्हें इन मुद्दों पर कोई भी आश्वासन नहीं मिला है। अब 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा जब पंचायत दिवस पर पल्ली गांव में रैली को संबोधित करेंगे। हम उससे पहले अपनी इस मांग को प्रधानमंत्री के पास पहुंचाना चाहते हैं। उसी के चलते आज हमने राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया है। ताकि उनकी मांगों को माना जाए। अगर हमें राज्य प्रशासन की तरफ से कोई आश्वासन मिल जाता है तो ठीक है। अन्यथा राज्यभर के पंच सरपंच 22 अप्रैल को बाड़ी ब्राह्मणा में सड़क मार्ग बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।