मीरां साहिब। गांव नंदपुर की महिला सुनीता देवी ने गांव के विजय कुमार, रिंकू, सुरेंद्र कुमार, गोपाल दास द्वारा उसकी बेटी व अन्य परिजनों पर हमला करने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुय कर दी है। सुनीता देवी ने पुलिस से घायल हुए लोगों का मेडिकल कराए जाने के साथ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले भी हमला करने वाले लोग उन्हें धमकाते थे और अब उन्होंने बेटी सहित अन्य परिजनों पर लाठियों के साथ हमला कर दिया। संवाद