फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरालिया व खारिया पंचायतो को विशनाह में रखने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के पास माकपा नेता व मरालिया पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार के नेतृत्व में मरालिया व खारिया पंचायतों को बिश्नाह विधानसभा से जोडे़ जाने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए परिसीमन आयोग की मसौदा रिपार्ट में रखे जाने पर इसे वापिस लेकर जम्मू दक्षिण आरएस पुरा में जोड़ने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई प्रकार की तख्तियां ले रखीं थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जम्मू-दक्षिण-आरएस पुरा के विधानसभा का नाम दिया गया। जम्मू के चौआदी क्षेत्र से आरएस पुरा तक 15 किलोमीटर लंबी विधानसभा बना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की अनदेखी की गई। पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने कहा कि पहले गांव खारिया भी मरालिया पंचायत के अधीन था। अब खारिया की अलग पंचायत बनाई गई। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा का मुख्यद्वार इंदिरा नगर, बृज नगर को बिश्नाह से जोड़ना भौगोलिक क्षेत्र पर भी सही नहीं। इसी पंचायत के साथ आगे बन सुल्ताल लोअर व अपर को जम्मू दक्षिण आरएस पुरा में रखा गया। आमने-सामने गलियां होने पर एक बिश्नाह में दूूसरी जम्मू दक्षिण आरएस पुरा मेेें रखने पर लोगों के अधिकार कम करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व पंच हरजीत सिंह, जितेंद्र भगत, दीपक शर्मा ने कहा कि सांसद को चाहिए कि खारिया व मरालिया क्षेत्र की पंचायतों को जम्मू दक्षिण आरएस पुरा के बजाय बिश्नाह में रखा गया, जबकि बिश्नाह कस्बे के साथ सटी पंचायत कोटली मियां फत्ता को जम्मू दक्षिण-आरएस पुरा में है। उन्होंने कहा कि अगर मरालिया व खारिया के बजाय कोटली मियां फत्ता को बिश्नाह में रखा जाता तो बेहतर होता, पर ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सेवानिवृत्त सुबेदार बाबा राम, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, सुरेश चौधरी सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें