फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विशनह नगर कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। नगर कमेटी के सफाई कर्मचारी बुधवार को मांगों के समर्थन में सड़क पर उतर आए। उन्होंने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे प्रधान विकास मट्टू ने कहा कि मौजूदा समय में आठ कमेटियां जिनमें डोडा, भद्रवाह भी शामिल हैं, कुछ दिन से हड़ताल पर हैं। आज हम भी उन्हें समर्थन देते हुए राज्य प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ताकि उनकी मांगें पूरी हो सकें। विकास मट्टूू ने कहा कि हम न तो किसी मंत्री की कुर्सी मांग रहे हैं और न ही किसी की तनख्वाह, हम तो अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। जो 7 साल से सफाई कर्मचारी की ड्यूटी निभा रहे हैं, उन्हें पक्का किया जाए। 5 दिन का वेतन दिया जाए और जो हमारे 2014 को कर्मचारी पक्के हुए थे उन्हें भी पेंशन सूची में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें