फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के दौहरीकर्ण को लेकर मकान व दुकाने आनेपर नेका का प्रदर्शन

विज्ञापन
लिंक रोड सिंवल में नेकां नेता सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में सड़क को दोहरीकर्ण को लेकर प्रदर्शन कर? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर स्थित लिंक रोड रतिया के पास नेकां नेता सुरजीत सिंह सासन के नेतृत्व में सड़क के दोहरीकरण को लेकर मकान व दुकानें आने पर प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि पहले ग्रेफ विभाग के पास सतवारी-आरएस पुरा सड़क मार्ग को पक्का करने पर कई लोगों की दुकानें व मकान तोडे़ गए।
विज्ञापन

बाद में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का दोहरीकरण करने पर मीरां बाजार, लिंक रोड सिंबल व कुल्लियां में कई लोगों की दुकानें व मकान तोड़कर सड़क का दोहरीकरण करने पर कई परिवार उजाड़े गए। अब जम्मू से सुचेतगढ़ तक राष्ट्रीय सड़क मार्ग बनाए जाने पर एक बार फिर लोगों की दुकानें व मकान आने पर उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह यहां रहने वाले पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों सहित स्थानीय लोगों को उजाड़ा जा रहा है। सरकार द्वार लोगों की अनदेखी करने पर दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। सरकार को चाहिए कि वह ऐसे परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी मुहैया कराए जिनकी दुकान व मकान सड़क दोहरीकरण में आ रहे हैं।
जगदीश राज, ज्ञान सिंह, थोडू राम, सुभाष चंद्र, रंगील सिंह, सर्वण सिंह आदि ने कहा कि लिंक रोड से लेकर भांततीन बस्ती तक सेना द्वारा वर्ष 1965 में डिफेंस नाले का निर्माण कराया गया। आज हालात यह हैं कि उक्त स्थान पर लोगों के घर होने पर नाले में गंदगी होने पर आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेना को चाहिए कि उक्त नाले को भरवाने के साथ पुलियों को तुड़वाया जाए ताकि लोगों के घरों में बारिश होने पर पानी न जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा, जिसका समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें