फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाल गांव से चक चिमना गांव की तरफ से सड़क की खस्ता हाल को लेकर गांव वासियों ने राज्य प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
रिहाल गांव के लोग गांव से चक चिमना की तरफ से सड़क मार्ग की खस्ता हालत को लेकर राज्य प्रशासन के खिला - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। रिहाल गांव के लोगों ने शुक्रवार को राज्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण गांव से चक चिमना की तरफ से जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता होने का रहा। लोगों ने कहा कि 20 साल से हम इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल सुभाष शर्मा राम चरण दास राम गरीबदास ने बताया कि अगर इस सड़क मार्ग की जल्द से जल्द प्रशासन ने सुध नहीं ली तो और भी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि थोड़ी सी बारिश के बाद इस मार्ग से लोगों का आना जाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। इसलिए स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान दें।
विज्ञापन

रामगढ़ के मुख्य बाजार से सीमावर्ती गांव कंदराल तक नहीं बनीं सड़क
रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र के मुख्य बाजार से गांव कंदराल तक सड़क नहीं बनी है। गांव चक जंडा, मांडलयाल, कंदराल, तोपसडी, चक बखा से पुरन चंद, सुदर्शन कुमारी, राजिंदर कुमार का कहना है कि हमारे क्षेत्र में 20 वर्ष से चार किलोमीटर सड़क नहीं बनी है। इससे गांव के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्कूल के बच्चे सड़क हादसे का शिकार हुए हैं । क्षेत्र में कोई गाड़ी नहीं चलती। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मुख्य बाजार से कंदराल गांव जीरो लाइन पर स्थित है। इसी मार्ग से बीएसएफ जवानों की आवाजाही भी रहती है, जिससे उन्हें भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें